{"_id":"6a515db14e3d53ac56056409","slug":"councilors-son-named-for-making-pornographic-video-using-ai-and-making-it-viral-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-832862-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एआई से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने पर पार्षद पुत्र नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एआई से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने पर पार्षद पुत्र नामजद
Sat, 11 Jul 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद के एक मोहल्ला निवासी युवती ने लगातार फोन करके परेशान करने, एआई से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के साथ ही अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी देने के आरोप में गुरसराय निवासी सागर यादव के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी के पिता गुरसराय नगर पालिका में पार्षद हैं। पुलिस आरोपी को तलाशने में जुट गई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सागर यादव पिछले कई दिनों से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार फोन कर बात करने का दबाव बना रहा है। बात न करने पर वह गाली-गलौज करता है। बदनाम करने की धमकी देता है। आरोपी इंस्टाग्राम पर युवती और उसके गांव का नाम लिखकर पोस्ट और स्टेटस भी डालता है। आरोपी उसे 40 से 50 अलग-अलग नंबरों से फोन कर चुका। हर बार नंबर ब्लॉक करने पर वह नए नंबर से कॉल करने लगता है। 8 जुलाई को उसके जन्मदिन पर उसने इंस्टाग्राम पर गांव का नाम लिखकर पोस्ट डाली। आरोप है कि उसने पीड़िता के चचेरे भाई को भी कई बार फोन कर अभद्रता की और युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी दी। एआई की मदद से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अवैध हथियारों के साथ फोटो और वीडियो होने की भी बात बताई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी को तलाशा जा रहा है।