फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Councilors raised questions about the quality of the construction work.

Jhansi News: पार्षदों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Mon, 03 Nov 2025 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Councilors raised questions about the quality of the construction work.

विज्ञापन
मोंठ। वार्ड सात में कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं। इस संबंध में सभासद रजनी सोनी व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनिल सोनी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र दिया, जिसके जरिये आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानक के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। सभासद ने निर्माण कार्य को तत्काल रोककर मानक के अनुरूप दोबारा कार्य कराने की मांग की। अधिशासी अधिकारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, सभासद नीलेश कुमार ने भी अधिशासी अधिकारी को दिए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि किला में पार्क का कार्य सही तरीके से नहीं चल रहा है। चहारदीवारी भी सही नहीं बनी है। मिट्टी का पुराव भी नहीं किया गया है। उन्होंने निर्माण कार्यों की जांच की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed