{"_id":"666f6da319be6cac0a049ee4","slug":"councilors-are-running-around-the-leaders-to-get-the-executive-ticket-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-334520-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कार्यकारिणी का टिकट पाने के लिए पार्षद काट रहे नेताओं के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कार्यकारिणी का टिकट पाने के लिए पार्षद काट रहे नेताओं के चक्कर
विज्ञापन
- नगर निगम में 19 जून को निकाली जानी है लॉटरी, भाजपा रखेगी वरिष्ठता का भी ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम की कार्यकारिणी का टिकट पाने के लिए भाजपा पार्षदों ने नेताओं के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। इस बार भाजपा कार्यकारिणी सदस्यों को चुनने में वरिष्ठता का भी ध्यान रखेगी। जातीय समीकरण को भी साधा जाएगा। सदन में दो तिहाई बहुमत होने पर बीजेपी पांच सदस्य आसानी से जिता सकती है।निकाय चुनाव के बाद पिछले साल 15 जून को कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था। कार्यकाल पूरा होने के बाद अब छह सदस्यों को लॉटरी के जरिए सेवानिवृत्त किया जाना है। इसके लिए 19 जून को बैठक बुलाई गई है। चूंकि, एक सदस्य को जिताने के लिए लगभग 10 वोट की जरूरत पड़ती है। ऐसे में मेयर, सांसद, सदर विधायक और चार एमएलसी समेत 45 पार्षद होने से बीजेपी के पास 52 वोट हैं। जबकि, विपक्षी दलों और निर्दलीयों को मिलाकर 15 वोट हैं। क्रॉस वोटिंग न होने की स्थिति में भाजपा पांच और विपक्ष एक कार्यकारिणी सदस्य को जिता सकता है। अब भाजपा पार्षदों ने कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक देनी शुरू कर दी है। संगठन स्तर से भी बीजेपी पार्षद पैरवी कराने में लगे हुए हैं। अब देखने वाली बात ये है कि किसे कार्यकारिणी में पहुंचने का मौका मिलता है।
-- -- -- -- -- -- -- -
एक सीट पर भाजपा में सात दावेदार
मौजूदा समय में नगर निगम में 12 में से नौ कार्यकारिणी सदस्य भाजपा और तीन विपक्ष के हैं। बीजेपी के 45 में इन नौ पार्षदों को हटा दिया जाए तो अब 36 पार्षद बचते हैं। क्रॉस वोटिंग न होने पर भाजपा के पांच नए सदस्य कार्यकारिणी में पहुंचने हैं, ऐसे में एक सीट के लिए सात दावेदार हैं।
-- -- -- -- -- -
कार्यकारिणी चुनाव के बाद उपसभापति के नाम पर मंथन
कार्यकारिणी चुनाव होने के बाद भाजपा उपसभापति के नाम पर मंथन करेगी। अभी देखने वाली बात ये भी है कि जिन छह नामों की पर्ची निकलनी है, उसमें से भाजपा के कितने कार्यकारिणी सदस्य हैं।
विज्ञापन
वर्जन..
फोटो..
कार्यकारिणी सदस्यों के चयन में वरिष्ठता का भी ध्यान में रखा जाएगा। लॉटरी की बैठक के बाद कोर कमेटी के साथ बैठक में नए सदस्यों के नामों पर मंथन होगा। कोर कमेटी में मेयर, सांसद, विधायक शामिल हैं। - हेमंत परिहार, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।