फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   councilar swear

मनोनीत पार्षदों को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

Thu, 28 May 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
councilar swear
नगर निगम सभागार में मनोनीत पार्षदों को महापौर रामतीर्थ सिंघल ने दिलायी शपथ।
झांसी। नगर निगम के महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में बुधवार को मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पार्षदों ने महानगर के विकास योगदान देने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

नगर निगम में ढाई साल बाद मनोनीत हुए पार्षदों की घोषणा शासन स्तर से मार्च में कर दी गई थी। इसके बाद लॉकडाउन के चलते पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नहीं हो सका था। बुधवार को नगर निगम सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल ने मनोनीत पार्षद नीतेंद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु डे, नरेंद्र नामदेव, अनूप सहगल, रिंकू वर्मा, मनु सिंह, उमाशंकर राय, राजेश जैन, प्रमिला झा और सरदार वीर सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मनोनीत पार्षदों ने महानगर के विकास में योगदान देने का संकल्प भी लिया। साथ महापौर से आवास पर बोर्ड लगवाने की मांग की। जिस पर महापौर ने अधिकारियों को 15 दिन में बोर्ड लगवाने को कहा। इस मौके पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव शृंगिऋषि, क्षेत्रीय महामंत्री सुधीर सिंह, उपसभापति राजेश त्रिपाठी, नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य विकास खत्री, दिनेश सिंह दीपू, विमल किशोर, किशोरी रायकवार, नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, प्रभारी सदन हरगोविंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed