{"_id":"64b54c999b1f77122f0deee7","slug":"corporation-employee-died-by-consuming-poison-fed-up-with-harassment-of-officers-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की प्रताड़ना ने ली जान: निगम कर्मचारी ने खाया जहर, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की प्रताड़ना ने ली जान: निगम कर्मचारी ने खाया जहर, हुई मौत
Mon, 17 Jul 2023 07:44 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 17 Jul 2023 07:44 PM IST
सार
अफसरों की प्रताड़ना से तंग आकर निगम कर्मचारी ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार के लोग जब गढमऊ स्थित फर्म हाउस पहुंचे। तब वह अचेत हाल में पड़े थे। पास में ही जहर की खाली शीशी पड़ी थी।
विज्ञापन
वरिष्ठ लिपिक परशुराम सतोइया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम के कर विभाग में तैनात वरिष्ठ लिपिक परशुराम सतोइया ने जहर खाकर जान दे दी। जान देने से पहले उन्होंने व्हाट्सएप मैसेज में नगर निगम अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है परशुराम कई दिनों से परेशान चल रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद के तालपुरा निवासी परशुराम सतोइया 58 नगर निगम के टैक्स विभाग में लिपिक थे। परिजनों के मुताबिक, कुछ वर्ष पहले उन्होंने गढ़मऊ में एक खेत खरीदा था। सोमवार सुबह वह अपनी एक्टिवा स्कूटी से खेत में जाने की बात कहकर निकले थे। सुबह जब वह समय पर ऑफिस नहीं पहुंचे तब परिजनों ने उनकी तलाश की।
विज्ञापन
मोबाइल पर कई घंटी बजने के बाद भी उन्होंने जब फोन नहीं उठाया, तब परिजनों को घबराहट हुई। परिवार के लोग जब गढमऊ स्थित फर्म हाउस पहुंचे। तब वह अचेत हाल में पड़े थे। पास में ही जहर की खाली शीशी पड़ी थी। परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन