{"_id":"60203c288ebc3ed6493754cd","slug":"corona-yodhayo-ko-kiya-sammanit-jhansi-news-jhs1879959198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
राजकीय संग्रहालय में शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के कार्यक्रम में कोरोना काल में उत्क?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
झांसी। बुंदेलखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा राजकीय संग्रहालय में कोरोना योद्धाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सा कर्मी, सफाई कर्मी के अलावा पुलिस विभाग के पीसीआर वैन के कर्मचारी शामिल रहे।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि वह बुंदेलखंड की कृषि शिक्षा अनुसंधान के प्रति कृत संकल्पित हैं। उपशिक्षा निदेशक मंशाराम पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड के शैक्षिक विकास के लिए हम सदैव तत्पर हैं। राष्ट्रीय कृषि वानिकी के निदेशक डॉ. ए अरुणाचलम ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि नीति से बुंदेलखंड की कृषि वानिकी व किसानों को उन्नत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रोवेशन अधिकारी नंदलाल, मंडी सचिव पंकज शर्मा, राजाराम राजपूत आदि ने विचार व्यक्त किए। सम्मानित होने वालों में उपायुक्त स्वत: रोजगार नागेंद्र नारायण मिश्र, सुदर्शन शिवहरे, डा. अनु निगम, डा. एनएस सेंगर, डा देवेंद्र लोधी, नरेंद्र वर्मा, मीना वर्मा, रवि राय, इंदल पटेल, विनय कुमार, शोभा निगम, अरुण कुमार हिंगवासिया, रामप्रकाश अग्रवाल, राजगुरू आजाद आदि शामिल रहे।
इस अवसर पर इस मौके पर संस्था निदेशक दिलीप राजपूत, भानु सहाय, मनीष तिवारी, राजीव सेठ, सौरभ अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह, सचेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।