{"_id":"5e5ea7f88ebc3eeb546f4683","slug":"corona-virus-paper-plastic-price-are-increased-jhansi-news-jhs161643549","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस का असर, प्लास्टिक, कागज के बढे़ दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस का असर, प्लास्टिक, कागज के बढे़ दाम
Wed, 04 Mar 2020 03:10 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में फैले कोरोना वायरस का असर अब महानगर के बाजारों में भी तेजी से छाने लगा है। चीन के बटन, धागा, प्लास्टिक, कागज आदि वस्तुएं कम होने लगी हैं। इनमें लगभग पांच से दस प्रतिशत दाम बढ़ चुके हैं। व्यापारियों का कहना है, कि प्लास्टिक का कच्चा दाना चीन से आता है। लेकिन उसके नहीं आने से प्लास्टिक की वस्तुओं के दाम और भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
महानगर के बाजार में चीन निर्मित कई वस्तुएं आती है। इनमें सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं, राजमा, किशमिश, प्लास्टिक के बर्तन व कच्चे दाना, कागज, स्टेशनरी वस्तुएं, खिलौने आदि हैं। कपड़ा व्यापारी जय किशन फबयानी के अनुसार चीन के कपडे़ से लदे कंटेनर मुंबई के बंदरगाह में काफी समय से खडे़ हैं। इसके साथ ही चीन से धागा, बटन आदि भी सप्लाई होती है। कमी पड़ने से एक - दो रुपये का अंतर इनमें आया है।
विज्ञापन
प्लास्टिक व्यापारी अंकुर बट्टा ने कहा कि कागज के दाम महंगे हो गए हैं। एक माह पहले एक रिम 6500 रुपये का आता था, जो अब 7500 रुपये से अधिक का हो गया है। प्लास्टिक का टब जो 110 रुपये का था। वह अब 120 से 130 रुपये का हो गया है। स्थानीय व्यापार में इसका असर होने लगा है। सुभाष गंज के व्यापारी दिलीप अग्रवाल के अनुसार लोग चीन निर्मित वस्तुएं खरीदने से बच रहे हैं।
विज्ञापन