{"_id":"5eb6d2bf8ebc3e9066316509","slug":"corona-virus-is-rapidly-spreading-in-bundelkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड को तेजी से चपेट में ले रहा है कोरोना, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 87","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड को तेजी से चपेट में ले रहा है कोरोना, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 87
Sun, 10 May 2020 03:21 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 10 May 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
कोरोना वायरस का संक्रमण बुंदेलखंड क्षेत्र को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हिस्से में आने वाले क्षेत्र के 10 जिलों में अब तक इस महामारी के 87 मरीज सामने आ चुके हैं। जालौन जिले में मरीजों की संख्या 30 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
शनिवार को कोरोना संक्रमित एक चिकित्सक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत भी हो गई। वहीं, झांसी में 21 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से दो संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा ललितपुर में शनिवार को कोरोना का पहला माला सामने आया है।
विज्ञापन
वहीं, हमीरपुर में 1, महोबा में 2, चित्रकूट में 3, बांदा में 21, पन्ना में 1, टीकमगढ़ में 2 और सागर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 है।