फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona virus impact Jhansi jail to release 530 prisoners for decongestion

कोरोना वायरस: बंदियों की भीड़ से हांफ रही झांसी जेल, रिहा होंगे 530 कैदी

Mon, 23 Mar 2020 02:47 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 23 Mar 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Corona virus impact Jhansi jail to release 530 prisoners for decongestion
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए झांसी कारागार से 530 बंदियों को रिहा करने का फैसला लिया गया है। यह सभी वो बंदी हैं जो छोटे-मोटे मामलों में कैद हैं। यह बंदी उन मामलों के आरोपी हैं जिनमें पांच साल से भी कम की सजा होती है।

विज्ञापन


मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी मौजूद हैं। जेलों तक अगर कोरोना वायरस पहुंचा तो उससे कैसे निपटा जाएगा इसके लिए कारागार महकमा भी लगातार रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 88 कोरेंटीन बैरक बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की जेलों में  आने वाले हर कैदी को शुरुआती दस दिनों के लिए कोरेंटीन किया जा रहा है। डीजी जेल आनंद कुमार ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि फिलहाल जिन जेलों में क्षमता से कम कैदी हैं वहां दूसरी जेलों से सजायाफ्ता कैदियों को शिफ्ट किया जाएगा। यह निर्णय जेल प्रशासन की ओर से लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरेंटाइन बैरक में एक साथ 15 से 20 कैदी को रखा जा सकता है। प्रदेश में 88 कोरेंटाइन बैरक हैं, ऐसे में एक साथ लगभग 1500 कैदियों को कोरेंटाइन बैरकों में रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में प्रदेश की 72 जेलों में 1,00,044 कैदी हैं, जबकि इन सभी जेलों की मिलाकर वास्तविक क्षमता 60,580 ही है।
 

क्षमता से अधिक कैदी वाले टॉप पांच जेल 

जेल क्षमता मौजूदा संख्या 
जौनपुर 320 1221 
ललितपुर 122 433 
सहारनपुर 533 1650 
शाहजहांपुर 511 1407 
बदायूं 529 1411


क्षमता से कम कैदी वाली टॉप पांच जेल 
जेल क्षमता मौजूदा संख्या
गौतमबुद्धनगर 3750 2795  
कासगंज 1050 760 
अंबेडकरनगर 971 264 
चित्रकूट 862 593 
आदर्श कारागार लखनऊ 600 463

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed