फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona virus hospital

एल-1 अस्पतालों से नदारद डाक्टरों पर होगी कार्रवाई

Tue, 18 Aug 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corona virus hospital
corona virus hospital
झांसी। डीएम आंद्रा वामसी ने सोमवार को विकास भवन सभागार में कोविड जांच को लेकर चिकित्सकों को निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में फिजीशियन और एनीस्थीसिया से जुड़े चिकित्सक की आवश्यकता है। कोविड-19 की महामारी से निपटने के लिये आप आगे आएं। डीएम ने कहा कि एल-1 अस्पतालों से गायब डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने कहा कि कोविड-19 की जांच में आप अपनी पहचान छुपाएं नहीं। जांच कराने के समय आधार कार्ड और मोबाइल नंबर सही दिया जाए। सर्विलांस के दौरान चिह्नित व्यक्ति तथा कान्टैक्ट ट्रेसिंग में चिह्नित तथा प्राइवेट हास्पिटल मे आने वाले सभी मरीजों की टेस्टिंग अवश्य करायें। जिलाधिकारी ने कंटेनमेंट जोन में स्थापित ट्रांजिट बूथों को जिला अस्पताल में लगाये जाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुआसागर एल-1 हास्पिटल में 1 डाक्टर और 3 नर्स अनुपस्थित हैं। उन्होंने कार्यवाही के आदेश दिये। गुरसरांय व मऊरानीपुर में 4-4 टेस्टिंग टीम और बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, सीएमओ, एडीएम बी प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, उप प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डॉ. एसएन सेंगर, सीओ सिटी संग्राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed