फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona virus attack

कोरोना का कोहराम : झांसी में एक दिन में 14 की मौत, 880 संक्रमित

Sat, 01 May 2021 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 01 May 2021 02:25 AM IST
सार

  • कोरोना वायरस का कोहराम झांसी में भी जारी है
  • संक्रमण एक दिन में 14 लोगों की जिंदगी निगल गया

विज्ञापन
corona virus attack
corona in india - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस का कोहराम जारी है। शुक्रवार को संक्रमण 14 लोगों की जिंदगी निगल गया। साथ ही 880 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े छब्बीस हजार से ज्यादा पहुंच गया है।

विज्ञापन


झांसी में शुक्रवार को 4885 सैंपलों की जांच हुई, इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1573, ट्रू नेट से 29, एंटीजन किट से 3283 नमूने जांचे गए। इनमें 880 संक्रमित सामने आए हैं। जबकि, 14 लोगों की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन


मरने वालों में बड़ागांव गेट बाहर निवासी 42 वर्षीय महिला, मसीहागंज की 30 साल की युवती, 45 वर्षीय बीयू कर्मचारी, सिविल लाइन की वृद्धा, आजादगंज के 72 साल के वृद्ध, गुमनावारा की 45 साल की महिला, बरुआसागर की 44 वर्षीय महिला, भांडेरी गेट बाहर के 64 साल के वृद्ध, बड़ागांव गेट बाहर की 60 साल की वृद्धा, टीकमगढ़ के 60 वर्षीय वृद्ध, कमल सिंह कॉलोनी के 42 साल के व्यक्ति, प्रेमनगर की 77 वर्षीय वृद्धा, सिद्धेश्वर नगर की 48 वर्षीय महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब झांसी में संक्रमितों की संख्या 26576 पहुंच गया है। जबकि, मरने वालों की संख्या 270 हो गई है। एक्टिव केस 7862 पहुंच गए हैं। शुक्रवार को ठीक होने पर 139 मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया, जबकि 663 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। रिकवरी रेट 69.40 प्रतिशत है। मौजूदा समय में 1091 लक्षण वाले मरीज हैं। इनमें 302 की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed