फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona viros knock in jhansi

सावधान! कोरोना वायरस ने झांसी मंडल में दी दस्तक

Sun, 26 Apr 2020 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
corona viros knock in jhansi
corona viros knock in jhansi
झांसी। अब ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। जी हां, अब तक महफूज रहे कोरोना वायरस के संक्रमण ने झांसी मंडल में दस्तक दे दी है। जालौन में पहला केस मिला है। लॉकडाउन का पालन पूरी तरह से करें, घर में रहें और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के विश्वव्यापी संक्रमण से अब तक मंडल के तीनों जिले झांसी, ललितपुर और जालौन सुरक्षित बने हुए थे। संदिग्ध मरीजों की लगातार जांच की जा रही थी। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव ही आ रही थी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक पखवाड़े पूर्व कोरोना वायरस की जांच के लिए लैब की स्थापना हुई थी। इसमें बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों के ग्यारह सौ से अधिक नमूने की जांच की जा चुकी है। शनिवार को उरई के एक व्यक्ति का पहला नमूना पॉजिटिव पाया गया है। यह नमूना जालौन से झांसी जांच के लिए भेजा गया था। इसके साथ ही झांसी मंडल से कोरोना मुक्त होने का तमगा भी छिन गया है। जालौन और झांसी में महज सौ किलोमीटर का फासला है। दोनों जिलों की सीमाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। गांव - देहात के चोर रास्तों के जरिये दोनों जनपदों के लोगों को चोरी छिपे आवागमन भी बना रहता है। ऐसे में झांसी में भी कोरोना वायरस के दस्तक देने का खतरा बढ़ गया है। इससे निपटने के लिए बेहतर होगा कि सभी लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करते हुए घर में रहें। खुद सुरक्षित रहें और अपने परिजन व आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

आसपास मंडरा रहा है खतरा
झांसी। झांसी जनपद के आसपास के जनपदों में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं। गुना, शिवपुरी व टीकमगढ़ में ये रोग दस्तक दे चुका है। बांदा में भी अब तक तीन केस सामने आ चुके हैं। झांसी को इससे महफूज रखना है तो हमें घर में रहना होगा और अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed