{"_id":"6205687b01281830a35bc3a7","slug":"corona-vaccine-took-87-percent-teenagers-in-jhansi-jhansi-news-jhs2147363162","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में 87 फीसदी किशोरों को लग गई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में 87 फीसदी किशोरों को लग गई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस की वैक्सीन 87 फीसदी किशोरों को लग गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस महीने तक टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
झांसी में 15 से 18 साल के 1,40,174 किशोरों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 1,22,884 किशोरों को वैक्सीन लग चुकी है। चूंकि, अब स्कूल और कॉलेज भी खुल गए हैं। ऐसे में टीकाकरण के काम में तेजी आने की संभावना है। बृहस्पतिवार को विभिन्न स्कूलों, टीकाकरण केंद्रों और घरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किशोरों का टीकाकरण किया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर के मुताबिक 1375 को पहली और 3100 किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। अब झांसी में महज 17290 किशोरों को वैक्सीन लगनी बाकी रह गई है। पूरी संभावना है कि फरवरी तक ही ये लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
18 से अधिक वालों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ
18 से अधिक उम्र वालों का झांसी में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। 14.80 लाख लक्ष्य के सापेक्ष 103.4 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि, 78 प्रतिशत को दूसरी डोज लगी है।