फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona vaccination 72 centre

झांसी में 72 केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

Fri, 30 Apr 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination 72 centre
झांसी। 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरू होना है। झांसी में 72 केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि, अभी पंजीकरण कराने वालों के लिए केंद्र का विकल्प नहीं खुला है, जो एक-दो दिन में शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर बेहद संक्रामक होने के कारण केंद्र सरकार ने एक मई से 18 साल के ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन करने का आदेश जारी कर दिया है। बुधवार शाम चार बजे से इसके लिए पंजीकरण की प्रकिया शुरू हो गई है। पंजीकरण के दौरान नाम, पहचान प्रमाणपत्र का नंबर आदि दर्ज करना पड़ रहा है। इसके लिए युवाओं ने पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। मगर अभी केंद्र दर्ज होने का विकल्प नहीं खुल रहा है, जो एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, झांसी में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कैंट, बीएचईएल, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा। इसके अलावा 11 प्राइवेट हॉस्पिटल समेत 72 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी चिकित्सालयों में टीकाकरण नि:शुल्क होना है। जबकि, निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने का कितना शुल्क लिया जाएगा, इसके लिए शासनादेश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed