फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona threat finish by hand washing

सुमन के फार्मूला से होगा कोरोना से बचाव

Wed, 25 Mar 2020 10:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
corona threat finish by hand washing
झांसी। कोरोना का खतरा बच्चे और बुजुर्गों के लिए सबसे ज्यादा है। इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से कोरोना संक्रमण होने की संभावना ज्यादा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों को सुमन के फार्मूले के जरिए हाथ धोने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जीके निगम ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों का संक्रमण से बचाव बेहद जरूरी है। बच्चों को हाथों की स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाए। अभिभावक उनके साथ मनोरंजन का माहौल बनाएं। खेल-खेल में हाथ धोने के बारे में बताया जाए। घर पर रहकर ड्राइंग-पेंटिंग, कविता और कहानी पढाएं। सीएमओ ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषण युक्त भोजन कराया जाए। बच्चों पर न तो दवाब बनाएं और न ही चिल्लाएं। ऐसा माहौल बनाएं कि उनका मन घर में लगा रहे।
विज्ञापन

---------
शुरू करें कहानियों का सिलसिला
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय श्री शुक्ल ने बताया कि पहले बड़े लोग छोटे बच्चों को कहानियां सुनाते थे। इस परंपरा को फिर से शुरू किया जाए। मोबाइल, लैपटॉप की जगह बच्चों में पढ़ने की आदत डालें। रंगीन किताबों का सहयोग लें। लैपटॉप और मोबाइल को सैनिटाइज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ये है सुमन के फार्मूला
कोरोना से बचने के लिए हाथों को बार-बार सुमन के फार्मूले से धोना है। एस- सीधा हाथ, यू- उल्टा हाथ, एम- मुट्ठी, ए- अंगूठा, एन-नाखून और के- कलाई। इस अनुसार हाथ धोन की आदत डाली जाए।
--------
कोरोना से बचाव के चार प्रमुख संदेश
- हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें।
- खांसते और छींकते वक्त नाक और मुंह को रुमाल या टिशू से ढकें।
- चेहरे, आंख, नाक, मुंह को बार-बार न छुएं।
- ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगह न जाएं। खांसी-जुकाम के मरीजों से तीन फुट की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed