फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona threat 17 died

कोरोना से दो साल के मासूम समेत 17 की मौत

Sat, 08 May 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
corona threat 17 died
झांसी। झांसी और ललितपुर जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार हाहाकार मचाए हुए है। नए मरीजों के सामने आने का सिलसिला जारी है। संक्रमित रोजाना दम तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को दोनों जिलों में 956 नए मरीज सामने आए, जबकि 17 की मौत हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को झांसी में कोरोना के 4,328 नमूनों की जांच हुई, इनमें से 679 में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। इसके अलावा 13 संक्रमितों की सांसें भी थम गईं। मरने वालों में दो साल का एक बालक भी है। इसके अलावा नगरा की 56 वर्षीय महिला, हंसारी की 30 वर्षीय युवती, बड़ाबाजार की 54 वर्षीय महिला, चौधरयाना का 52 वर्षीय पुरुष, शिवाजी नगर की 45 वर्षीय महिला, सूर्यपुरम कॉलोनी की 42 वर्षीय महिला, मऊरानीपुर की 65 साल की वृद्धा, कैलाश रेजीडेंसी की 49 वर्षीय महिला, मुरारी बैदोरा की 45 वर्षीय महिला, वैष्णोपुरम कॉलोनी के 58 साल के व्यक्ति, शारदा हिल्स कॉलोनी के 65 साल के वृद्ध तथा बरुआसागर के 35 साल के युवक ने इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ा है। झांसी में अब तक कोरोना से 364 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, शुक्रवार को 277 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। जबकि, चार संक्रमितों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed