फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona testing will begin from today

Jhansi News: आज से शुरू होगी कोरोना की जांच

Fri, 06 Jun 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corona testing will begin from today

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल ने कोरोना के हर हालात से निपटने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार से कोरोना के लक्षण वाले लोगों की मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आरटी-पीसीआर जांच शुरू होगी।बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह ने एसआईसी डॉ. सचिन माहुर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नूतन अग्रवाल, डॉ. कुलदीप चंदेल आदि के साथ कोरोना को लेकर की गई तैयारियों पर मंथन किया। सभी चिकित्सकों को निर्देश जारी कर दिया गया कि यदि किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हैं तो तत्काल आरटी-पीसीआर जांच कराई जाए। जांच के सैंपल लेने की व्यवस्था सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ही कर दी गई है, जहां से माइक्रोबालॉजी विभाग में जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। जीनोम की जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह का कहना है कि जांच को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हैं तो तुरंत जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed