फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   79 new positive

जिले में रिकॉर्ड 2,169 नमूनों की हुई जांच, 79 संक्रमित सामने आए

Tue, 28 Jul 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
79 new positive
79 new positive
झांसी। एक ओर जहां कोरोना की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है, तो वहीं नये मरीजों के मिलने का क्रम भी धीमा हुआ है। इतना ही नहीं, रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है। साथ ही मृत्यु दर में भी कमी आई है। ये स्थिति आने वाले दिनों के लिए शुभ संकेत मानी जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की जांच का दायरा तेजी से बढ़ा दिया गया है। पहले जिले में रोजाना औसतन सात सौ नमूनों की जांच होती थी, अब ये संख्या तीन गुना तक बढ़ा दी गई है। रविवार को 1,708 नमूने जांच गए थे और 76 पॉजिटिव केस सामने आए थे, तो वहीं सोमवार को रिकॉर्ड 2,169 नमूनों की जांच हुई और 79 नये मरीज मिले। जबकि, पहले औसतन सात सौ नमूनों की जांच में 60-70 मरीज सामने आने का क्रम बना हुआ था। अधिक जांच में पहले की तुलना में कम मरीज सामने आने को आने वाले समय के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। इतना ही नहीं, संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 51.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मृत्यु दर भी घटकर तीन फीसदी पर पहुंच गई है। जबकि, पहले ये दस फीसदी से अधिक जा पहुंची थी। कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए इस स्थिति को एकदम अनुकूल माना जा रहा है।
विज्ञापन

59 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत
झांसी। सोमवार को जिले में कोरोना वायरस के 79 नये मरीज सामने आए हैं। जबकि, इस महामारी से 59 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1965 पर पहुंच गई है। जबकि, मरने वालों का आंकड़ा 60 पर जा पहुंचा है। 1005 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। 57 मरीजों को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। एक्टिव पॉजिटिव केस 900 बने हुए हैं। इनमें से 793 मरीज लक्षण रहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोत्तरी होगी। लोग कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण उपायों का लगातार पालन करते रहें। आने वाले दिनों में स्थिति में और भी अधिक सुधार होने की संभावना है।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed