फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona Suspected patient found in Jhansi

झांसी में मिला कोरोना का संदिग्ध मरीज, काफी मशक्कत के बाद कराया भर्ती

Wed, 25 Mar 2020 09:02 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला डेस्क, झांसी
अमर उजाला डेस्क, झांसी Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 25 Mar 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
corona Suspected patient found in Jhansi
सोशल मीडिया: कोरोना - फोटो : social media

झांसी में कोरोना का संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने उस व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


वह व्यक्ति गुरसरांय के गुडगांव का रहने वाला है। सूत्रों से पता चला कि वह शख्स भर्ती होने को तैयार नहीं था लेकिन काफी मशक्कत के बाद उसे भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


30 के पार  हुई कुल संक्रमितों की संख्या
उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अबतक 35 पहुंच चुकी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के 23 करोड़ लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे पास सब्जियों, दूध, दवाओं आदि जैसी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए बाजार न जाएं
योगी आदित्यनाथ ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि लोग अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आप अपने घरों से बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। कल से सब्जियों, दूध, फलों, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं को आपके दरवाजे पर पहुंचाया जाएगा, इसके लिए हमने 10,000 से अधिक वाहन लगाए हैं। योगी ने अपील की कि  आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए बाजार न जाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed