फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona step second not increase

ताकि दहलीज न छू सके कोरोना की दूसरी लहर

Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Corona step second not increase
झांसी। देशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल पड़ी है। इसे लेकर सरकार की ओर से लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संक्रमण के मामले झांसी में भी बढ़ने लगे हैं। कोरोना घर की दहलीज को न छू सके इसके लिए महिलाओं ने कमर कस ली है। पति और बच्चों को संक्रमण की जद में आने से बचाने के लिए महिलाएं तमाम जतन कर रही हैं। वहीं जिन घरों में बुजुर्ग हैं, उनका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। वहीं महिलाओं ने संक्रमण को लेकर शादियों में जाने से भी कदम खींच लिए हैं।
विज्ञापन

कहती हैं महिलाएं
कोरोना की दूसरी लहर बेहद चिंताजनक है। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। इसके लिए खुद के साथ पति और बच्चों का सैनिटाइजेशन करा रहे हैं।- ऋतंभरा अगरिया, मसीहागंज
विज्ञापन

--------
संक्रमण को रोकने के लिए सरकार भी पूरी सतर्कता बरतने पर जोर दे रही है। हमने घर में काढ़ा बनाना फिर शुरू कर दिया है। पति के लौटने पर सैनिटाइजेश कराती हूं।- रानी चौहान, दतिया गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आ रही है। अब भाई और मां का पूरा ख्याल रख रहे हैं। भाई बाहर जाते हैं, तो लौटने पर उनको बाहर ही सैनिटाइज कराते हैं।- प्रियंका साहू, नैनागढ़
--------
सरकार का जोर है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचा जाए। कई शादियों के कार्ड आए हैं, जिसमें जाने से बच रहे हैं। शादियों में पहले ही संख्या पर पाबंदी है।- सुनीति गौर, कृष्णा इन्क्लेव
---------
बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम जल्दी हो जाता है। यह संक्रमण के भी लक्षण है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। ताकि संक्रमण दूर रहे।- ज्योति, नंदनपुरा

-------
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सबको आगे आने की जरुरत है। इसके लिए घर में तमाम सावधानियां बरत रहे हैं। मास्क लगाने के साथ सैनिटाइजेशन कर रहे हैं।- रीता सोनी, रस बहार कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed