{"_id":"642f299dda721f132109f4c4","slug":"corona-started-increasing-in-jhansi-too-two-cases-were-found-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-70162-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में भी बढ़ने लगा कोरोना, दो केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में भी बढ़ने लगा कोरोना, दो केस मिले
विज्ञापन
झांसी। झांसी में कोरोना वायरस का हमला बढ़ने लगा है। लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कोविड के दो और केस सामने आए हैं। इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। अब झांसी में कोरोना के पांच सक्रिय मरीज हो गए हैं।
बिजौली के रहने वाले 22 साल के युवक को कई दिनों से बुखार और खांसी की समस्या बनी हुई थी। बृहस्पतिवार को उसने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना की जांच कराई। एंटीजन किट से जांच होने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वहीं, अलीगोल की रहने वाली 26 वर्षीय गर्भवती महिला को भी बुखार बना हुआ था। सीपरी बाजार के निजी अस्पताल में जांच कराने पर महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही मरीजों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। अब शुक्रवार को टीम मरीजों के परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों की कोविड जांच करेगी। अब झांसी जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हो गई है।
पहले के संक्रमितों के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव
बुधवार को कोरोना संक्रमित हुए दो मरीजों के परिजनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। बताया गया कि दोनों ही लोगों के संपर्क में करीब 12 लोग आए थे। इन सभी का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां रिपोर्ट निगेटिव आई।