{"_id":"5e8c88e68ebc3e6fe9099a28","slug":"corona-spontaneous-patient-ran-from-the-hospital-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः अस्पताल से भागा कोरोना का संदिग्ध मरीज, आइसोलेशन वार्ड में था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः अस्पताल से भागा कोरोना का संदिग्ध मरीज, आइसोलेशन वार्ड में था भर्ती
Tue, 07 Apr 2020 07:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 Apr 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही सामने आई है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना का संदिग्ध मरीज मंगलवार तड़के भाग गया। बबीना निवासी मरीज का पांच अप्रैल को कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। अब तक जांच रिपोर्ट भी नहीं आई है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। यहां पर बीते पांच अप्रैल को 55 वर्षीय बबीना के भिंडवारा गांव निवासी कोरोना के संदिग्ध मरीज को भर्ती
विज्ञापन
किया गया था। उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। उसके साथ सदर बाजार निवासी एक और कोरोना की संदिग्ध महिला भर्ती थी। दोनों की कोरोना जांच के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए थे।
विज्ञापन
कॉलेज की लापरवाही से मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कोरोना का संदिग्ध मरीज भाग गया। काफी देर तक तो किसी को भनक ही नहीं लगी। बाद में जब जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मरीज की तलाश में जुट गई है।