फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona se 5 ki mot

कोरोना से पांच की मौत

Sat, 22 May 2021 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
corona se 5 ki mot
कोरोना से पांच की मौत
विज्ञापन

सब हेड... 21 दिनों में 241 मरीजों की टूट चुकी है सांसों की डोर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण की जिले में रफ्तार मंद जरूर पड़ी है, लेकिन संक्रमितों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। महामारी मई के 21 दिनों में 241 संक्रमितों की जान ले चुकी है। शुक्रवार को भी पांच संक्रमितों की मौत हो गई।
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला 27 अप्रैल 2020 को सामने आए था। जबकि, कोरोना संक्रमित की पहली मौत चार मई 2020 को हुई थी। अब तक ये महामारी 511 संक्रमितों की सांसें थाम चुकी हैं। इनमें से 241 संक्रमितों की जान इसी मई माह के 21 दिनों के भीतर गई है। शुक्रवार को भी पांच मरीजों की सांसों की डोर टूट गई। इनमें मां लहर देवी कॉलोनी के 62 वर्षीय बुजुर्ग, पुलिया नंबर नौ के 66 वर्षीय बुजुर्ग, दिलदार नगर की 62 साल की महिला, आजाद गंज के 70 वर्षीय बुजुर्ग तथा डेली गांव की 67 वर्षीय महिला की कोरोना से जान गई है।
विज्ञापन

81 नए मरीज मिले, 381 डिस्चार्ज
झांसी। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 6,069 सैंपलों की जांच हुई। इनमें 2619 आरटीपीसीआर, 26 ट्रूनेट तथा 3424 एंटीजन टेस्ट हुए। इनमें से 81 लोगों में महामारी का संक्रमण पाया गया। वहीं, 381 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें से 153 की अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जबकि 178 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। इससे जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 93.38 प्रतिशत हो गया है। वर्तमान में 1853 सक्रिय संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed