फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona se 2 ko mot, 39 positive

कोरोना से दो की मौत, 39 नए संक्रमित मिले

Wed, 08 Jul 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corona se 2 ko mot, 39 positive
झांसी में कोरोना संक्रमितो की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। - फोटो : ???? ????
कोरोना से दो की मौत, 39 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

झांसी। कोरोना वायरस का कहर मंगलवार को भी झांसी पर टूटा है। वायरस की चपेट में आए दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। इसके अलावा जिला अस्पताल का लैब टेक्नीशियन, नगर निगम के कर्मचारी समेत 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब झांसी में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा और संक्रमितों की संख्या 362 पहुंच गई है।

जिले में कोरोना वायरस ने अब हाईस्पीड पकड़ ली है। लगातार दहाई के अंकों में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा लगातार मौतें भी हो रही हैं। मंगलवार को भी कोरोना वायरस के चलते घास मंडी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति ने भी वायरस के चलते दम तोड़ दिया है। अब झांसी में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 29 पहुंच गया है। इसके अलावा कोतवाली, नवाबाद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से 39 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन को वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। संक्रमित होने वाला यह अस्पताल का दूसरा एलटी है। ऐसे में अस्पताल की लैब को 48 घंटे तक के लिए बंद कर दिया गया है। यहां पर लैब को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं, अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. डीएस गुप्ता ने सीएमओ से लैब टेक्नीशियन उपलब्ध कराने की मांग की है, क्योंकि एक ही एलटी बचा हुआ है। इसके अलावा नगर निगम का भी एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। अब झांसी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 362 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed