Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Following a reorganization, the number of polling booths in Jhansi has decreased by 21; voting will now take place at 1,741 booths.

Jhansi News: संभाजन के बाद झांसी में घटे 21 बूथ, अब 1741 पर होगा मतदान

Sat, 07 Nov 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Following a reorganization, the number of polling booths in Jhansi has decreased by 21; voting will now take place at 1,741 booths.
- 12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्तियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद 21 बूथ कम हो गए हैं। वहीं, 12 नवंबर से मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू होगा। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम गौरांग राठी ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। मतदेय स्थलों के समायोजन के बाद जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1741 बूथ निर्धारित किए गए हैं। इनमें झांसी नगर को छोड़कर बाकी तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की संख्या कम हुई है।
डीएम ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर के दौरान सभी मतदाता वोटर लिस्ट सूची की जांच कर लें और यदि नाम नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा लें। कोई संशोधन कराना चाहते हैं तो फॉर्म-8 भरकर संशोधन कराया जा सकता है। एनजीएस पोर्टल के माध्यम से https://ngsp.eci.gov.in/, https://voters.eci.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जिला कॉल सेंटर के नंबर 0510-2371100, वोटर हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6
विशेष पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरा जा सकेगा। वहीं, नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण अवश्य जांच लें, ताकि मतदान के समय किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चलेंगी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की गतिविधियां
- एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन : 12 नवंबर, 2026
- दावे/ आपत्तियां दाखिल करने की अवधि : 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 के मध्य
- विशेष अभियान की तिथियां : 21, 22, 28 और 29 नवंबर, 2026
- दावे/ आपत्तियों का निस्तारण : 28 दिसंबर, 2026
- निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन : 4 जनवरी, 2027

ये हैं आंकड़े

विधानसभा पहले बूथ समायोजन के बाद अंतर
बबीना 399 383 16 घटे
झांसी नगर 439 440 1 बढ़ा
मऊरानीपुर 496 492 4 घटे
गरौठा 428 426 2 घटे
कुल 1762 1741 21 घटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed