{"_id":"608b18508ebc3ed63b653805","slug":"corona-sankmit-ko-laga-diya-matgadna-me-jhansi-news-jhs1941214134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों की लगा दी गई मतगणना ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों की लगा दी गई मतगणना ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतगणना ड्यूटी में सवा सौ से अधिक कोरोना संक्रमित कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई। विभिन्न अस्पताल में इलाज करा रहे संक्रमित कर्मचारी मतगणना ड्यूटी में अपना नाम देखकर परेशान हैं। उनके परिजन कोरोना रिपोर्ट लेकर ड्यूटी कटवाने को अफसरों के चक्कर काट रहे हालांकि अफसरों का कहना है कोरोना पॉजीटिव कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगेगी। उनकी जगह रिर्जव कर्मचारी भेजे जाएंगे।
दो मई को पंचायत चुनावों की मतगणना कराई जानी है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। मतगणना के लिए 4600 कर्मचारियों की ड्यूटी विभागवार लगाई गई है। ड़्यूटी लगने के बाद विभिन्न विभागों के करीब 117 कर्मचारी ऐसे सामने आए हैं, जो कोविड संक्रमण की चपेट में हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की है। शिक्षा विभाग के प्रदीप शर्मा, सुभाष तिवारी, गणेश उपाध्याय बबीना ब्लॉक, कुलदीप दुबे बंगरा, प्रांजल नागर मोंठ, राहुल दुबे की संक्रमित होने के बाद भी ड्यूटी लगा दी गई। वाणिज्य कर विभाग के 37 कर्मचारियों के संक्रमित होने के बावजूद ड्यूटी लगाई गई। ग्राम्य विकास विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग के भी संक्रमित कर्मचारियोें के पास ड्यूटी स्लिप पहुंच गई। उधर, कई कर्मचारियों के परिवार के लोग भी पॉजीटिव हैं। यह कर्मचारी खुद को चुनावी ड्यूटी से अलग रखने की मांग कर रहे।
उधर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार का कहना है कोरोना संक्रमितों की चुनावी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। जिन कर्मियों के कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि होगी, उनकी ड्यूटी काट दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण से गैर हाजिर रहे 152 कर्मी
पं दीनदयाल सभागार एवं पैरामेडिकल ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार से मतगणना के लिए कर्मचारियोें का प्रशिक्षण आरंभ हुआ। पहले दिन 1408 कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। इनमें से 152 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने कोविड प्रभावितों को छोड़कर शेष कर्मचारियों को 30 अप्रैल के प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 के प्रोटोकाल को देखते हुए दो बैच में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। बीएसए हरवंश कुमार ने कर्मचारियों को विस्तार से मतगणना के बारे में बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक केएस यादव, डीडीओ सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।
चिरगांव ब्लॉक में ही होगी मतगणना
चिरगांव ब्लॉक की मतगणना सरदार पटेल इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। मोंठ ब्लॉक की मतगणना नवीन गल्ला मंडी मोंठ, मऊरानीपुर की मतगणना श्री अग्रसेन महाविद्यालय मऊरानीपुर एवं बंगरा ब्लाक की मतगणना मां शारदा महाविद्यालय घुराट में कराई जाएगी। भोजला मंडी में बड़ागांव एवं बबीना ब्लॉक की होगी। विकासखंड गुरसराय तथा बामौर की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति गुरसराय में होगी।