फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona sample

44 में से 42 की रिपोर्ट नेगेटिव, 100 की और हो रही जांच

Thu, 30 Apr 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
corona sample
corona sample
झांसी। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र ओरछा गेट में संक्रमण के नियंत्रण के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। संक्रमित महिला के परिजनों समेत उसके संपर्क में आए 44 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिसमें दो को छोड़ बाकी 42 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा इस क्षेत्र में 100 लोगों का और कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

महानगर की सबसे घनी बस्तियों में से एक ओरछा गेट इलाके में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के मिलने से चुनौतियां बढ़ी हुई हैं। सोमवार को यहां एक 59 वर्षीय महिला में कोरोना का संक्रमण पाया गया था। इसकी पुष्टि होने के तत्काल बाद महिला के मुहल्ले को हॉटस्पाट में तब्दील कर दिया गया था। जबकि, आसपास के एक दर्जन मुहल्लों को कंटेनमेंट क्षेत्र में तब्दील करते हुए सील कर दिया गया था। हॉटस्पाट क्षेत्र में संक्रमित महिला के संपर्क में आने वाले उसके परिजनों व अन्य आसपास के 44 लोगों के नमूने एकत्र किए गए थे। अच्छी बात ये है कि इनमें से 42 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इसमें महिला के कुछ परिजन भी शामिल हैं। जबकि, दो नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनमें महिला का पुत्र व जेठ शामिल हैं।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट इलाके में प्रशासन कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। कोरोना मरीजों के इलाके में 100 लोगों के और नमूने लिए जा रहे हैं। बुधवार को मेडिकल टीमें इस काम में जुटी रहीं। इसके अलावा संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए महानगर के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों पर भी नजर जमी हुई हैं। वहीं, कंटेनमेंट क्षेत्र के सभी मुहल्लों में बुधवार को दिन भर मेडिकल टीम जांच में जुटीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक को एकांतवास में भेजा
झांसी। संक्रमित महिला क्षेत्र के एक डॉक्टर से नियमित रूप से इलाज करा रही थे। वो उसकी क्लीनिक पर जाकर दवा लेती थी। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही डाक्टर का भी नमूना ले लिया गया था और उसे आइसोलेशन में भेज दिया गया था। सभी में इस बात भय था कि डाक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उससे इलाज कराने वाले अन्य लोगों में संक्रमण फैल सकता है। लेकिन, चिकित्सक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एहतियातन उसे एकांतवास में भेज दिया गया है। उसे एकांतवास में मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित शीलाश्री होटल में रखा जाएगा। इसी होटल में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक व अन्य चिकित्सीय स्टाफ भी क्वारंटीन हैं। नियमानुसार चिकित्सा स्टाफ को सात दिन की ड्यूटी के बाद चौदह दिन उक्त होटल में एकांतवास में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed