फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona's third wave on the head, only 30% vaccination was done

कोरोना की तीसरी लहर सिर पर, 30 फीसदी ही हुआ टीकाकरण

Fri, 23 Jul 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corona's third wave on the head, only 30% vaccination was done
झांसी। कोरोना की तीसरी लहर सिर पर है और झांसी में अब तक महज 30 फीसदी आबादी का ही टीकाकरण हो पाया है। अभी भी जिले में 9.43 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगने का इंतजार है। ऐसे में तीसरी लहर भी झांसी पर कहर बनकर टूट सकती है।
विज्ञापन

झांसी में 18 से 44 साल तक के 930589 लोगों को प्रतिरक्षित किए जाने का लक्ष्य है। 45 से ज्यादा उम्र वाले 432125 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगनी है। यानी कि कुल 1362714 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। बृहस्पतिवार को जिले में 5183 लोगों को टीका लगा है। ऐसे में वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 4,19,209 हो गई है। शासन की तरफ से झांसी में रोजाना दस हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। मगर बीच-बीच में हो जाने वाली वैक्सीन की कमी से लगातार रोजाना दस हजार डोज नहीं लग पा रही हैं। अभी भी 9,43,505 लोगों को कोरोना की पहली डोज लगनी बाकी है। हालांकि, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर का कहना है कि वैक्सीनेशन के काम ने रफ्तार पकड़ी है। बृहस्पतिवार को शासन की तरफ से कोवीशील्ड की 21 हजार डोज और मिल गई हैं। ऐसे में जल्द ही सभी को वैक्सीन लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed