{"_id":"5f8363b08ebc3e74f325ccac","slug":"corona-report-jhansi-news-jhs1784128128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 22 नए मरीज मिले, 29 की हुई छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 22 नए मरीज मिले, 29 की हुई छुट्टी
विज्ञापन
corona report
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अक्तूबर माह की शुरुआत से ही जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार मंद हो चली है। नए मरीज सामने आने का सिलसिला लगातार सिमटता जा रहा है। रविवार को जिले में कोरोना के 2,841 नमूनों की जांच हुई और इनमें 22 पॉजिटिव पाए गए।
झांसी में कोरोना वायरस का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद मई और जून में रोजाना इक्का-दुक्का मरीज ही मिलते रहे। लेकिन, जुलाई से ये संक्रमण बेकाबू हो गया था। स्थिति ये थी रोजाना सौ से भी अधिक मरीज सामने आने लगे थे। लेकिन, अक्तूबर माह में नए मरीजों के सामने आने की रफ्तार मंद हुई है। रविवार को 2,841 नमूनों की जांच में सिर्फ 22 मरीज ही मिले। जबकि, 29 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विदित हो कि जिले में अब तक कोरोना के 7785 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 6107 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 1038 को होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 91.77 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में सक्रिय संक्रमित 479 हैं। इनमें 80 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं।