फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona positive women birth new baby

कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया बेटे को जन्म

Fri, 12 Jun 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Corona positive women birth new baby
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिली महिला ने बृहस्पतिवार देर रात मेडिकल कॉलेज में बेटे को जन्म दिया। संक्रमण की चुनौतियों के बीच नवजात को देख मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ भी उत्साहित दिखा। हालांकि बच्चा मां के कोरोना संक्रमित होने के कारण उसका दूध नहीं पी पाएगा। मां के स्वस्थ होने तक उसे बाहर के दूध पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। फिलहाल उसे निक्कू वार्ड में भेज दिया गया है। बच्चे का सैंपल कोविड लैब भेजा जाएगा ताकि पुष्टि हो सके कि बच्चा भी कहीं कोरोना संक्रमित तो नहीं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार रात डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और गर्भवती के परिजन असमंजस में थे। क्योंकि जिस महिला की डिलिवरी कराई जा रही थी वो कोरोना संक्रमित थी। डॉक्टरों का लक्ष्य था कि इस दौरान जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहें और किसी तरह की परेशानी सामने न आए। हुआ भी ऐसा ही। सारे एहतियात बरते हुए डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने पीपीई किट पहनकर डिलिवरी कराई। महिला ने बेटे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म लेते ही ओटी में खुशी की लहर दौड़ गई। होश आने पर मां बनी संक्रमित महिला भी उत्साहित दिखी। उसे बस मलाल था तो इस बात का कि उसका बेटा जन्म के तुरंत बाद उसका दूध नहीं पी सकेगा। मां के स्वस्थ होने तक बेटे को उससे दूर रखा जाएगा।

अस्पताल

अस्पताल- फोटो : ???????

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed