झांसी। जिले में कोरोना के 3247 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 16 नए मरीज सामने आए। जबकि, 16 को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में जिले में 245 सक्रिय संक्रमित बचे हैं।
कोरोना के नए मरीज पंचकुइयां, प्रेमनगर, तुलसी नगर नगरा, चमनगंज सीपरी बाजार, हाइडिल कॉलोनी, ईसाईटोला खातीबाबा, गुरसराय नई बस्ती, खत्रयाना, पीतांबर कॉलोनी, पुलिया नंबर नौ मस्जिद के पास, शास्त्री नगर ईसाईटोला, राधिका मंडपम के पास, अंदर सैंयर गेट, पारीछा कॉलोनी, बराठा बड़ागांव, घुरैया, भट्टागांव आदि इलाकों से नए मरीज सामने आए हैं। विदित हो कि जिले में अब तक कोरोना के 8417 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 8006 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 245 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 44 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। जिले का रिकवरी रेट 95.11 प्रतिशत है। वहीं, 166 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर 1.9 प्रतिशत है।