फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona new strain for jhansi safe

कोरोना के नए स्ट्रेन से झांसी अब तक सुरक्षित

Fri, 19 Mar 2021 11:32 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Corona new strain for jhansi safe
झांसी। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से झांसी अब तक सुरक्षित है। कोरोना की दूसरी लहर के खतरे के बीच महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ने 25 सैंपलों की जांच लखनऊ स्थित केजीएमयू लैब से करवाई है। इनमें से एक में भी नए स्ट्रेन की पुष्टि नहीं हुई है, जो बहुत राहत की बात है।
विज्ञापन

देश के कई राज्यों में कोरोना के नए स्ट्रेन सामने आए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नए स्ट्रेन खतरनाक बताए जा रहे है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं, देशभर के साथ-साथ अब झांसी में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसारने लगा है। 31 फरवरी तक जहां जिले में 10461 केस थे, वो अब बढ़कर 10527 पहुंच गए हैं। यानी कि पिछले 19 दिनों में 66 नए केस सामने आए हैं। जो कि चिंता बात है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नए स्ट्रेन की कहीं झांसी में दस्तक तो नहीं हो गई, यह जानने के लिए मार्च में मिले कोरोना रोगियों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की लैब में भेजे थे। राहत की बात ये है कि सभी 25 सैंपलों में से किसी में भी नए स्ट्रेन की पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि आगे भी सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed