फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona ke 1236 mamle

झांसी में रिकॉर्ड 1236 कोरोना संक्रमित मिले, 13 की मौत

Wed, 05 May 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
corona ke 1236 mamle
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार हमलावर होता जा रहा है। मंगलवार को कोरोना ने 13 लोगों की जान ले ली, जबकि रिकॉर्ड 1236 लोगों को अपना शिकार बना लिया। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 30429 और मरने वालों की संख्या 330 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोरोना के 5312 सैंपलों की जांच की गई, इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 2966, ट्रू नेट से 41, एंटीजन किट से 2305 नमूने जांचे गए। जांच में 1236 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि, 13 लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों में 80 पीजी मेरिड हॉस्टल निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग, इतवारीगंज के 59 साल के व्यक्ति, मसीहागंज के 45 वर्षीय व्यक्ति, चिरगांव का 30 साल का युवक, प्रेमनगर का 48 साल का व्यक्ति, एरच की 55 वर्षीय महिला, बरुआसागर निवासी साल के बुजुर्ग, चारलीगंज की 59 साल की महिला, तिलयानी बजरिया के 65 साल के वृद्ध, क्रिश्चियन हॉस्पिटल के 85 वर्ष के बुजुर्ग, प्रेमनगर निवासी 56 साल के व्यक्ति, आवास विकास कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग और प्रेमगंज की 69 वर्षीय वृद्ध शामिल है। अब संक्रमितों का आंकड़ा 30429 पहुंच गया है। जबकि, एक्टिव केस 7902 हो गए हैं। रिकवरी रेट 72.94 प्रतिशत हो गया है। मौजूदा समय में लक्षण वाले 948 मरीज हैं, इनमें 318 की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed