{"_id":"60735a7f8ebc3e590a005549","slug":"corona-ka-kehar-jhansi-news-jhs19293914","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंग गलियों से लेकर पॉश कॉलोनियां तक में कोरोना का हमला, गांवों में भी बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंग गलियों से लेकर पॉश कॉलोनियां तक में कोरोना का हमला, गांवों में भी बढ़े मरीज
विज्ञापन
फोटो...

सब हेड... 11 दिन में मिले 1598 नए मरीज, हालात हो चले हैं बेकाबू, कोविड अस्पताल फुल
- अस्थायी जेल में एक बंदी में भी मिला संक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण झांसी में तेजी से अपना दायरा बढ़ता चला जा रहा है। रविवार को झांसी में 362 नए मरीज मिले। ये मरीज महानगर की तंग गलियों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक में पाए गए। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी इस महामारी ने तेजी से दस्तक दी है। पिछले 11 दिनों में 1598 नए मरीज सामने आ चुके है। हालात बेकाबू हो चले हैं। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का कोविड अस्पताल मरीजों से भर चुका है।
रविवार को झांसी में कोरोना के 3816 मरीजों की जांच हुई। 1141 आरटीपीसीआर, 26 ट्रूनेट तथा 2649 एंटीजन टेस्ट हुए। इनमें से 362 में महामारी का संक्रमण पाया गया। इससे पहले कभी भी झांसी में एक ही दिन में इतने मरीज सामने नहीं आए। ये नए मरीज पारीछा, खातीबाबा, मिशन कंपाउंड, दीनदयाल नगर, ग्वालटोली, डढ़ियापुरा, आवास विकास कॉलोनी, नारायण बाग के पास, रेलवे ऑफिसर कॉलोनी, रॉयल सिटी, मसीहागंज, साहनी विहार कॉलोनी, कैंट, पावर हाउस मऊरानीपुर, स्यावरी, आदर्श नगर, चमनगंज, शास्त्री नगर, राम कॉलोनी भट्टागांव, महाराणा प्रताप नगर, कैलाश मंदिर नगरा, गुमनावारा, उन्नाव गेट, शंकर सिंह का बगीचा, रेलवे कॉलोनी, तालपुरा, अंबाबाय, अखाड़ापुरा मोंठ, गुरसराय, जानकीपुरम, चावला कॉलोनी, एल्डिको कॉलोनी, भेल, सिद्धेश्वर नगर, बबीना, अस्थायी जेल, लहरगिर्द, पुलिस हास्पिटल, बेलमाखुर्द समथर, राजघाट, डरू भौंडेला, भदरवारा, वीरांगना नगर, हंसारी, सकरार, नई बस्ती, सत्यम कॉलोनी, हजरयाना, शिवम विहार कॉलोनी, पुष्प विहार, हीरापुरा, अंजनी नगर, कसाईबाबा, नंदनपुरा, गनपत का बगीचा, छुट्टु का बगीचा, चंदा होटल के पास, बाहर सैंयर गेट, केके पुरी, छनियापुरा, शारदा हिल्स, स्वामीपुरम, नैनागढ़, गोपाल नीखरा, सकरार, आजाद गंज, गोंदू कंपाउंड, मेडिकल कैंपस, बजरंग कॉलोनी, गणेश रेजीडेंसी, न्यू रायगंज, हीरापुरा आदि इलाकों से सामने आए हैं। इसके अलावा अस्थायी जेल में भी एक बंदी में कोरोना का संक्रमण पाया गया है।
जिले में अब तक 12,369 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है। इनमें से 10,687 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 1508 एक्टिव पॉजिटिस केस हैं। इनमें से 204 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी है। जिले का रिकवरी रेट गिरकर 86.40 प्रतिशत पर आ गया है।