फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona infection

झांसी में हर सवा दो मिनट में मिला एक संक्रमित

Fri, 16 Apr 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
corona infection
झांसी। कोरोना से हालात किस कदर बेकाबू हो चुके हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बृहस्पतिवार को झांसी में हर सवा दो मिनट में एक संक्रमित मिला। बृहस्पतिवार को 4716 सैंपलों की जांच में रिकॉर्ड 650 पॉजिटिव सामने आए हैं। अब झांसी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14410 पहुंच गई है। जबकि, एक्टिव केस भी 3120 हो गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गए। इसके अलावा रेलवे कर्मचारी, राजगढ़ पीएसी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, राजकीय संग्रहालय का कर्मचारी, कृषि विश्वविद्यालय का शिक्षक, सेल टेक्स ऑफिस कर्मी, कई स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी, नर्सिंगहोम के डॉक्टर व स्टाफ भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। इसके अलावा अस्थायी जेल के चार कैदी भी संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, 86 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया, जबकि 17 की होम आइसोलेशन अवधि भी पूरी हो गई। इसके बावजूद रिकवरी रेट गिरकर 77.12 प्रतिशत पहुंच गया है। मृत्युदर 1.2 हो गई है। मौजूदा समय में 396 लक्षण वाले मरीज हैं। इनमें से 42 की हालात गंभीर है।
विज्ञापन

यहां से सामने आए संक्रमित
मिशन कंपाउंड, चंद्रशेखर आजाद मुहल्ला, नई बस्ती, दतिया गेट बाहर, प्रेमगंज, सिविल लाइन, सुभाष नगर, मसीहागंज, कैलाश रेजिडेंसी, कटरा, खंडेराव गेट, लाल कुर्ती, बालाजी मार्ग, बबीना, सदर बाजार, तिलयानी बजरिया, बजरंग कॉलोनी, सागर गेट, सिद्धेश्वर नगर, रानीपुर, सकरार, मिशन कंपाउंड, दरु भौंडेला, खुशीपुरा, साईं विहार, शिवाजी नगर, गुमनावारा, आवास विकास, नंदनपुरा, बैंकर्स कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, साधना कॉलोनी, गोंदू कंपाउंड, खातीबाबा, वासुदेव कॉलोनी, खैलार, सनफ्रान सिटी, बबीना कैंट, उनाव गेट, भगवंतपुरा, सदर बाजार, पन्नालाल मुहल्ला, नर्सिंगराव टौरिया, पुलिया नंबर नौ, समथर, सीतल कॉलोनी, बरुआसागर, करगुवां जी, मुन्नालाल पावर हाउस, झोकनबाग, चिरगांव, वीरांगना नगर, रायल सिटी, सुभाषगंज, केकेपुरी, जानकीपुरम, बंसल कॉलोनी, अंबेडकरनगर आदि क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed