फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona infection cases increasing again, command center remains active

फिर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, सक्रिय रहे कमांड सेंटर

Tue, 23 Nov 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Corona infection cases increasing again, command center remains active
झांसी। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का डीएम रविंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा कर कहा कि कुछ प्रदेशों में कोरोना संक्रमण में पुन: तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रदेश में भी कतिपय जिलों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिसके दृष्टिगत सजगता, सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में कमांड सेंटर पूरी तरह सक्रिय रहे। रोज टेस्टिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस की प्रगति की समीक्षा करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रेनों और हवाई जहाज के जरिए विभिन्न राज्यों से आना-जाना हो रहा है। ट्रेनों से अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की सूची रेलवे से प्राप्त कर उनका सर्विलांस करें। हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर्स का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो जाए। 60 साल से अधिक और 45 वर्ष से अधिक पात्रता के अनुसार कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से न छूटे। जहां वैक्सीनेशन कम हो रहा है, वहां जागरूकता बढ़ाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं। डीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर लोगों की पहुंच में हों, ज्यादा दूर न हों। साथ ही निर्देश दिए कि ठंड में सड़क पर सोता कोई व्यक्ति नहीं मिलना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को तत्काल सहायता देते हुए आश्रय स्थल में पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed