{"_id":"5eb309e78ebc3e905528dcc9","slug":"corona-fear-to-people-take-insurance-jhansi-news-jhs166155053","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः लोगों में छाया कोरोना का डर, बीमा कंपनी के लगा रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः लोगों में छाया कोरोना का डर, बीमा कंपनी के लगा रहे चक्कर
Thu, 07 May 2020 03:05 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : PTI
देश भर में फैले कोरोना संक्रमण का असर शहर में देखने को मिल रहा है। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक इस रोग की कोई वैक्सीन व इलाज नहीं होने के कारण लोगों की स्थिति काफी असमंजस में हो गई है।
विज्ञापन
ऐसे में लोग इलाज के नाम पर बीमा कंपनियों के एजेंटों को तलाशते नजर आ रहे हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड के बीमा एजेंट मोहम्मद तैय्यब खान ने बताया कि पहले बीमा कराने के लिए लोगों के घरों पर जाकर योजना के लाभ को बताकर मनाना पड़ता था।
विज्ञापन
लेकिन अब दिन भर लोग फोन कर घरों पर बुलाकर हेल्थ व इलाज की स्कीमों की जानकारी ले रहे हैं। कई लोगों ने पॉलिसी लेने का मन बना लिया है।