फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona doze put 13500 people

कोरोना : 22, 28 और 29 जनवरी को होगा टीकाकरण, 13500 को लगेगी डोज

Tue, 19 Jan 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
corona doze put 13500 people
झांसी। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान अब तेजी पकड़ेगा। इसी महीने पहले चरण का टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा। 22, 28 और 29 जनवरी को वैक्सीन लगाई जाएंगी। बताया गया कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मिलाकर लगभग 16000 वैक्सीन की उपलब्धता अभी जिले में है। जबकि, पहले चरण के लिए पंजीकृत लगभग साढ़े तेरह हजार डॉक्टर, कर्मचारियों को वैक्सीन लगनी बाकी है। आगे होने वाले वैक्सीनेशन के लिए कुछ स्थल भी बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरूआत 16 जनवरी से हो चुकी है। झांसी में पहले दिन टीकाकरण के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे। इसमें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ और सीएचसी बंगरा शामिल है। सभी केंद्रों पर 100-100 डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जानी थी, इसमें 372 ने टीका लगवाया। जबकि, कोविन पोर्टल पर प्रथम चरण के लिए सरकारी क्षेत्र के 7,105 और निजी क्षेत्र के 2,034 लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। केंद्र सरकार के अधीन चिकित्सालयों के 4,714 लाभार्थियों का भी पंजीकरण हुआ है। अब 22 जनवरी को फिर से वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा 28 और फिर 29 जनवरी को टीकाकरण होगा। इस दौरान लगभग 13500 लाभार्थियों को वैक्सीन लगेगी। बताया गया कि अभी कोविशील्ड की लगभग 12000 और कोवैक्सीन की 4000 डोज बची हुई हैं। तीनों दिवसों के टीकाकरण के दौरान यह वैक्सीन लग जाएंगी। बताया गया कि आगे होने वाले वैक्सीनेशन के लिए कुछ स्थल बढ़ाए जा सकते हैं। इसमें क्षय रोग चिकित्सालय और किसी अर्बन पीएचसी को शामिल करने की संभावना है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग एक-दो दिन में वैक्सीनेशन का पूरा खाका तैयार कर लेगा।
विज्ञापन

जिसे जो टीका लगा, दूसरी डोज भी उसी की लगेगी
सोमवार को कराई गई वीडियो कांफ्रेंसिंग में शासन के आला अधिकारियों ने निर्देश दिए कि टीकाकरण के दौरान पहली डोज जिस कंपनी की वैक्सीन लगाई जाएगी, दूसरी डोज भी उसी की लगेगी। इसको मद्देनजर रखते हुए ही वैक्सीनेशन का काम किया जाए। पहली डोज लगाने के दौरान 28वें दिन लगने वाले दूसरे टीके को भी स्टोर कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द आ सकती एक और वैक्सीन
मौजूदा समय में कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को लगाए जा रहे हैं। आगे आने वाले समय में एक और कंपनी की वैक्सीन लांच होने की संभावना है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में इसके भी संकेत दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed