{"_id":"609c37918ebc3e8dab49ba15","slug":"corona-commitee-ko-milegi-kit-jhansi-news-jhs1948202148","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगरानी समितियों को मिलेंगी किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगरानी समितियों को मिलेंगी किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए बुधवार को विकास भवन में बैठक हुई, जिसमें निगरानी समितियों की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा और 100-100 किट उपलब्ध कराई जाएंगी। होम आइसोलेशन के सभी मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बैठक में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि निगरानी समिति के सदस्य, लेखपाल, चिकित्साधिकारी, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, युवक मंगल दल के सदस्य समेत सभी को प्रशिक्षण दिलाया जाए। समिति का मुख्य कार्य गांव, नगर व मुहल्लों में प्रवासी श्रमिकों व स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल करना है। समितियों के सदस्य लक्षणयुक्त व्यक्तियों की विशेष निगरानी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के सभी मरीजों से फोन कर जरूर पूछा जाए कि उन्हें दवा किट मिली या नहीं, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों के पूरी तरह से सक्रिय न होने पर डीएम ने एडीएम न्यायिक को निर्देश दिए कि डीएसओ व एआरटीओ के साथ ये काम सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश राय, एडीएम राम अक्षयवर चौहान व संजय पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. एनएस सेंगर आदि मौजूद रहे।