फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cop fire with illigle firearm after dispute with neighbor

पड़ेसी से विवाद के बाद तमंचे से सिपाही ने की फायरिंग

Mon, 29 Mar 2021 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
cop fire with illigle firearm after dispute with neighbor
थाने में घायल सिपाही 2
झांसी। रविवार दोपहर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलगंज में पड़ोसी युवक से विवाद के बाद एक सिपाही ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियां चलने की आवाज सुनकर दहशत में आए लोग घरों में कैद हो गए। फायरिंग करने के बाद सिपाही ने घर के बाहर खड़ी एक कार के कांच तोड़ दिए। हाथ में कांच लगने से सिपाही घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस सिपाही को थाने लेकर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिया नंबर नौ स्थित रेलगंज मोहल्ला निवासी कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह यादव ललितपुर जिले में पुलिस लाइन में तैनात है। तीन दिन पहले छुट्टी लेकर वह ललितपुर से घर आया। रविवार दोपहर वह घर के बाहर खड़ा था, तभी पड़ोस में रहने वाले एक युवक से कहासुनी हो गई। मारपीट हो गई। युवक द्वारा की गई पिटाई से बौखलाए सिपाही ने घर से तमंचा लाकर दस से बारह हवाई फायर कर दिए। गोली चलती देख युवक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गोलियां चलने की आवाजें सुनकर मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। आसपास सन्नाटा छा गया। गोलियां चलाने के बाद सिपाही ने पड़ोसी शिक्षक जाहिद अली की कार पर हमला बोल दिया। हाथ से कांच तोड़ते समय वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सदर महेश चंद्र सोनकर, प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी राजेश पाल मौके पर पहुंचे। मौके से सिपाही को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस को मौके से तमंचा भी मिला है। सिपाही के हाथ में गंभीर चोट के चलते थाने पर ही प्राथमिक उपचार देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर पाकर डीआईजी जोगेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए। देर शाम पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा कहां से आया, जांच कर रही पुलिस
पूरे मामले में तमंचे को लेकर भी चर्चाएं बनी रहीं। आखिर सिपाही के पास तमंचा कहां से आया? तमंचा बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तमंचे मिलने के मामले में सिपाही से पूछताछ की जा रही है।
होली के चलते छुट्टी कैसे मिल गई, जांच होगी
होली के चलते पुलिस महकमे में छुट्टियां निरस्त हैं। ऐेसे में यह भी सवाल उठता है कि सिपाही को छुट्टी कैसे मिल गई। तीन दिन से सिपाही अपने घर पर था। इस मामले की पुलिस जांच करने में जुट गई है।

पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। किससे और क्यों विवाद हुआ, इसको लेकर भी जांच की जा रही है। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है। विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed