{"_id":"66aae04e77d79c660f0becb8","slug":"coolers-and-freezers-found-running-on-stolen-electricity-in-pichor-jhansi-news-c-11-jhs1002-362148-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पिछोर में चोरी की बिजली से चलते मिले कूलर, फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पिछोर में चोरी की बिजली से चलते मिले कूलर, फ्रीज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज सब स्टेशन से जुड़े पिछोर इलाके में बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग की। दो घरों में चोरी की बिजली से कूलर, फ्रीज आदि चलते मिले। मकान स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
अमर उजाला ने बुधवार को चिह्नित फीडरों से 99 फीसदी तक बिजली चोरी होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी, इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। सुबह करीब साढ़े 10 बजे मुख्य अभियंता सैयद अब्बास रिजवी, अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद, अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार मेडिकल सब स्टेशन से पोषित इलाकों में चेकिंग करने निकले। इसकी भनक लगते ही बिजली चोरी पकड़ने वाली टीमें भी सक्रिय हो गईं।
अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि पिछोर इलाके में दो घरों में बिजली चोरी होते पकड़ी गई। गृह स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि चिह्नित फीडरों से पोषित इलाकों में लगातार चेकिंग कराई जा रही है। किसी भी तरह की लापरवाही व ढिलाई नहीं बरतने के आदेश दिए हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि पूरे जोन के अधिकारियों को सुबह के समय सघन चेकिंग करके बिजली चोरी रोकने के आदेश दिए हैं।