फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Convenience: Bills can be paid online at the water utility office.

सहूलियत : जल संस्थान में ऑनलाइन जमा कर सकेंगे बिल

Wed, 05 Nov 2025 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Convenience: Bills can be paid online at the water utility office.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी।
जल संस्थान के 58 हजार कनेक्शन धारक अब ऑनलाइन बिल जमा कर सकेंगे। इसके लिए 20 पॉश मशीनें मंगवाई गई हैं। इनको एक निजी बैंक के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। बिल संग्राहकों को ये मशीनें दी जाएंगी। कोई भवन स्वामी अगर ऑनलाइन बिल जमा करना चाहेगा, तब इसकी मदद से वह भुगतान कर सकेगा। जल संस्थान अफसरों ने इससे वसूली में इजाफा होने की उम्मीद जाहिर की है।

महाप्रबंधक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि भवन स्वामियों को बिल जमा करने में सुविधा के लिए यह सेवा आरंभ की जा रही है। उपभोक्ता पॉश मशीन के जरिये अपना वाटर टैक्स एवं जल मूल्य जमा कर सकेंगे। बिल जमा करते ही जल संस्थान के लेजर में यह अपने आप अपडेट हो जाएगा। भवन स्वामी को भी रसीद की एक प्रति मिलेगी। यह सुविधा इसी माह से आरंभ कर दी जाएगी। ऑफलाइन माध्यम से बिल जमा करने की सुविधा भी जारी रहेगी।
विज्ञापन




फर्जीवाड़ा रोकने में होगा मददगार



पॉश मशीन के जरिये बिल जमा होने से जल संस्थान में वर्षों से चल रहे फर्जीवाड़े का खेल भी रोकने में मदद मिलेगी। कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके है, जिसमें भवन स्वामी के पास रसीद थी, लेकिन भुगतान लेजर में नहीं चढ़ा था। नई व्यवस्था से यह फर्जीवाड़ा रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed