{"_id":"6050679b8ebc3e592368f881","slug":"controversy-rises-against-bundelkhand-university-nss-diary","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की एनएसएस डायरी में भारत के नक्शे से हटाया गया सियाचिन, विवाद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की एनएसएस डायरी में भारत के नक्शे से हटाया गया सियाचिन, विवाद शुरू
Tue, 16 Mar 2021 01:38 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
BU NSS
- फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की पुस्तिका में छपे हुए भारत के नक्शे पर विवाद शुरू हो गया है। नक्शे में सियाचिन को हटा दिया गया है। मंगलवार को इस मामले की जानकारी होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही प्रभारी कुलपति को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, बीयू अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने ऐसी कोई भी डायरी नहीं छपवाई है। खेल मंत्रालय से पिछले साल कुछ डायरियां छपकर आई थीं। शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।