{"_id":"69090f6a85908b5eff023be5","slug":"contractors-got-angry-when-the-tender-was-cancelled-without-any-notice-jhansi-news-c-11-jhs1019-672557-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिना सूचना के टेंडर निरस्त होने पर भड़के ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिना सूचना के टेंडर निरस्त होने पर भड़के ठेकेदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिला पंचायत कार्यालय में 58 विकास कार्यों लेकर सोमवार की सुबह खुलने वाले टेंडर बिना पूर्व सूचना के निरस्त कर दिए गए। इसे लेकर ठेकेदारों में आक्रोश फैल गया। घंटों तक कार्यालय में जमावड़ा लगा रहा। इसके बाद विभागीय नोटिस चस्पा होने के बाद ठेकेदार मायूस होकर लौट गए।
जिला पंचायत कार्यालय की ओर से 24 अक्तूबर को विभिन्न वार्डों में 58 निर्माण कार्यों, रंगाई-पुताई के साथ मरम्मत कार्य के लिए 3 नवंबर तक टेंडर मांगे गए थे। सोमवार की सुबह 10 बजे से पंचायत कार्यालय में ठेकेदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। 12 से अधिक ठेकेदार निविदा डालने के लिए कार्यालय पहुंचे लेकिन टेंडर बॉक्स बाहर न रखे जाने पर ठेकेदार विभागीय अफसरों से संपर्क शुरू कर दिए। इधर काफी देर तक असमंजस के बाद दोपहर 12 बजे के बाद टेंडर निरस्त करने की घोषणा के बाद ठेकेदार आक्रोशित हो उठे। ठेकेदारों ने विभागीय अफसरों पर आरोप लगाए कि बिना अग्रिम सूचना के टेंडर निरस्त कर दिए गए। कमिश्नर को ज्ञापन देने के लिए ठेकेदार एकजुट हुए लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सके। अपर मुख्य अधिकारी अली वारिस ने बताया कि कुछ कारणों से टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं।
वर्जन
चुनाव के मद्देनजर वार्ड सदस्यों की शिकायत के बाद टेंडर निरस्त किए गए हैं। सभी वार्ड सदस्यों के कामों को पारदर्शी रूप से टेंडर प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जिससे किसी सदस्य को शिकायत का मौका न मिले। सभी कामों को टेंडर प्रक्रिया में शामिल कर पुन: निविदा निकाली जाएगी। - जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम