फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Construction work did not start even after reaching the first installment

पहली किस्त पहुंचने के बाद भी शुरू नहीं किया निर्माण कार्य

Sun, 08 Aug 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Construction work did not start even after reaching the first installment
झांसी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लगभग 1500 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के रूप में पचास हजार रुपये का अनुदान पहुंचने के बाद भी निर्माण कार्य को शुरू नहीं किया गया है। जिसके चलते नगरीय विकास अभिकरण द्वारा नोटिस जारी कर निर्माण कार्य को शुरू करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले भर से 30857 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें लगभग 22000 हजार लाभार्थियों के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई थी। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में पचास हजार रुपये की धनराशि को प्रदान किया गया था। अनुदान की राशि खाते में पहुंचने के बाद भी लगभग 1500 लोगों द्वारा निर्माण कार्य को शुरू नहीं किया गया था। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा नोटिस जारी कर निर्माण कार्य को शुरू करने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में परियोजना अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य को शुरू नहीं करने पर लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया है। निर्माण कार्य को शुरू नहीं करने पर रिकवरी की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed