फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congressmen wrote Jhansi in front of Veerangana Laxmibai's name at the railway station with paint

कांग्रेसियों ने पेंट से रेलवे स्टेशन पर वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम के आगे लिख दिया झांसी

Mon, 03 Jan 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Congressmen wrote Jhansi in front of Veerangana Laxmibai's name at the railway station with paint
झांसी। रेलवे स्टेशन का नाम बदलने पर झांसी की सियासत गरमा गई है। रविवार को कांग्रेस नेताओं ने रेलवे स्टेशन के नए नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई के आगे पेंट से झांसी लिख दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि अगर इसे मिटाया जाता है तो फिर से लिखेंगे। मांग की कि नाम में पुन: संशोधन कर इसे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन किया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने बुधवार को गृह मंत्रालय की सहमति पर झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई कर दिया है। नाम बदलने से कई लोग खुश हैं, तो कई नाराज। कई संगठन, नेताओं ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर स्टेशन के नाम में झांसी जोड़ने की मांग की है। अब तक इस मामले में पत्राचार ही चल रहा था लेकिन रविवार को हुए घटनाक्रम ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर एक के दिल्ली एंड पर लगे बोर्ड पर दर्ज नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई के आगे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पेंट से झांसी लिख दिया। कांग्रेसियों ने नारे भी लगाए कि वह अपनी झांसी नहीं देंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि स्टेशन का नाम बदलने के लिए वह पत्र लिख चुके हैं। कोई हल न होते देख विरोध जताने के लिए पेंट से झांसी लिखा है। मांग की कि सरकार स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी कर दे। इससे सम्मान ही बढ़ेगा। जीआरपी को मुकदमा लिखना है तो लिखे। अगर झांसी मिटाएंगे तो फिर से लिखेंगे। कांग्रेस महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि रानी और झांसी को अलग नहीं किया जा सकता। रानी ने झांसी के लिए खुद को बलिदान कर दिया। महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा के नेता खुद स्टेशन के नाम में झांसी जोड़ने की मांग कर रहे हैं। ये राजनीतिक मुद्दा नहीं जनभावना का सवाल है। स्टेशन के नाम में झांसी जोड़ा जाए। इस दौरान राजेंद्र रेजा, मनीराम कुशवाहा, सुनील तिवारी, रामकुमार शुक्ला, इम्तियाज हुसैन, गौरव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed