फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congressmen protesting for Priyanka's release were arrested

प्रियंका की रिहाई के लिए प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी किए गए गिरफ्तार

Thu, 07 Oct 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protesting for Priyanka's release were arrested
झांसी /रानीपुर /मऊरानीपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को जिले में जगह-जगह प्रदर्शन हुआ। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी दी। इस दौरान उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी मंत्री और उनके पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि किसानों को न्याय न मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इम्तियाज हुसैन ने कहा कि दोषी खुलेआम घूम रहे हैं और निर्दोषों की गिरफ्तारी की जा रही है। इस दरम्यान वहां पहुंची पुलिस कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले आई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। प्रदर्शन में अरविंद बबलू, डा. विजय भारद्वाज, मनोज गुप्ता, देशराज रिछारिया, किश्वर जहां, जितेंद्र भदौरिया, वैभव बट्टा, दीपक शिवहरे, नफीस मकरानी, छोटे राजा, ललित मोहन पाराशर, शफीक, पंकज मिश्रा, प्रभा पाल, सरला भदौरिया, आशिया सिद्दीकी, शमशाद बेगम, शहनाज हुसैन, मीना आर्य, कुसुम यादव, पुष्पा वर्मा, राजेश रानी, मनीष रायकवार, राजेंद्र शर्मा, जेके दोहरे, गौरव जैन, मजहर अली, हजरत खान, नीता अग्रवाल, इंदिरा रायकवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, उप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन के लिए मऊरानीपुर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवानदास कोरी को उनके घर में समर्थकों के साथ होम क्वारंटीन करके घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी को बेवजह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लखीमपुर खीरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मऊरानीपुर में धरना दे रहे किसान कांग्रेस के अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें प्यारेलाल बेधड़क, लोकेंद्र सिंह यादव, जगदीश वर्मा, सुरेश नगाइच आदि शामिल रहे। रानीपुर में कांग्रेस जिला सचिव राम जी खरे, ब्लॉक अध्यक्ष आशु ठाकुर, राजीव जैन, अमित गुप्ता, छक्की लाल रतमेले, किशोरी लाल ठगेले, जलालुद्दीन, रविंद्र, जितेंद्र कुमार, राजेश यादव, महेंद्र सिंह यादव गुढ़ा, पूरन कुशवाहा, सुख नंदन, राजाराम, मदन कुशवाहा, पुष्पेंद्र, हरगोविंद, दीपचंद, मातादीन रैकवार, मुन्ना लाल यादव, गयादीन श्रीवास, हरिदयाल, बब्लू रैकवार, राजेंद्र शर्मा, अनुज, जलालुद्दीन, महेंद्र कुमार, हरिकिशन, घनश्याम कुशवाहा, सुधांशु त्रिपाठी आदि शामिल रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता, जिला सचिव सुनील दुबे ने घटना की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed