फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congressmen kept searching for the road to scam, but did not find it

Jhansi News: कांग्रेसी खोजते रहे घोटाले की सड़क, नहीं मिली

Fri, 26 Jul 2024 06:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Congressmen kept searching for the road to scam, but did not find it
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। आरईएस की बनी बनाई सड़क को नगर निगम की दर्शाकर ठेकेदार को 29 लाख रुपये का भुगतान किए जाने के मामले पर अब सियासी रंग चढ़ गया है। निगम का दावा था कि सड़क दूसरी जगह बनवाई गई है, इस पर कांग्रेसी बृहस्पतिवार को दूसरी सड़क की तलाश करते रहे, लेकिन वह मिली नहीं।
आरईएस द्वारा सदर विधायक की निधि से वार्ड नंबर 39 में सड़क का निर्माण किया गया था। 6.86 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का काम मई 2024 में पूरा कर लिया गया था। आरईएस की ओर से इसका सूचना पट भी लगवा दिया गया था। अब सामने आया है कि इसी बनी बनाई सड़क का नगर निगम ने टेंडर निकाल दिया और जून में निर्माण पूरा होना भी दर्शा दिया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जुलाई में संबंधित फर्म को 29 लाख रुपये भुगतान भी कर दिया गया। दावा था कि निगम द्वारा दूसरी जगह पर सड़क बनवाई गई है। निगम के दावे के मुताबिक बृहस्पतिवार को कांग्रेसी पूर्व मंत्री प्रदीप जैन की अगुवाई में दूसरी सड़क की तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि निगम भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए बनी बनाई सड़क की जगह दूसरी सड़क बनाने का झूठा दावा कर रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा निगम द्वारा सड़क निर्माण का जिस फर्म को भुगतान किया गया है, वह भी सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि फर्म का रजिस्ट्रेशन गलत तथ्यों के आधार पर किया गया है। इसके अलावा उसे सड़क का ठेका देने के लिए भारी अनियमितताएं बरती गई है। फिलहाल नगर निगम की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed