फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress Save the Cow yatra stopped in Lalitpur Ajay Kumar Lallu

यूपी : कांग्रेस की गाय बचाओ यात्रा, हिरासत में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

Sat, 26 Dec 2020 12:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Dec 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Congress Save the Cow yatra stopped in Lalitpur Ajay Kumar Lallu
कांग्रेस की गाय बचाओ रैली - फोटो : अमर उजाला
'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा निकालने पर अड़े उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को शनिवार को यूपी के ललितपुर जिले की पुलिस ने दैलवारा कस्बे से करीब डेढ़-दो सौ कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष समेत करीब दो दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं। सभी को पुलिस लाइन में रखा गया है।
विज्ञापन


जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत समेत 50-60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दैलवारा कस्बे से आज करीब बारह बजे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है। ललितपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि "गाय के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को न गाय की फ़िक्र है और न ही किसानों पर रहम है। सौजना और अमझरा की गौशालाओं में बंद गायें भूख मर रही हैं और पक्षी जिंदा गायों को नोंच-नोंच खा रहे हैं।

वहीं, शनिवार को कांग्रेस की गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा से पहले झांसी में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन समेत दर्जनों नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। झांसी में गिरफ्तार किए गए नेताओं को पुलिस लाइन लाया गया है। 


पुलिस लाइन में भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पदयात्रा में राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, बाजीराव खाड़े समेत झांसी में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, दीपक शिवहरे, युवराज सिंह यादव, प्रिंस कटियार, गिरजा शंकर राय, गौरव जैन, सम्यक जैन, फैजन खान, प्रादुम ठाकुर, मलिक पटेल, अरिमर्दन सिंह, रामकुमार यादव, आनंद राजपूत, अंकुर मिश्र, रोहित ठाकुर को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस लाइन में सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह भी मौजूद हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed