फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress Rahul Roy

कांग्रेस ने राहुल राय पर लगाया दांव

Thu, 26 Jan 2017 01:32 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 26 Jan 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Congress Rahul Roy
कांग्रेस ने राहुल राय पर लगाया दांव - फोटो : demo
कांग्रेस ने युवा चेहरा राहुल राय को झांसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जबकि, जिले की तीन अन्य सीटें गठबंधन में समाजवादी पार्टी को चली गईं हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाने के बाद से झांसी के प्रत्याशी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। कांग्रेस के पैनल में डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, राहुल रिछारिया, अरविंद वशिष्ठ के अलावा युवा नेता राहुल राय का नाम रखा गया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी युवा नेता पर दांव लगा सकती है। बुधवार को घोषित पार्टी प्रत्याशियों की सूची में राहुल राय का नाम आने से प्रत्याशी की अटकलों पर विराम लग गया। राहुल राय युवा कांग्रेस के बुंदेलखंड अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


नाम- राहुल राय
प्रत्याशी - झांसी
उम्र- 33 वर्ष
शिक्षा- बीए ग्रेजुएट (दिल्ली विश्वविद्यालय)

राजनीतिक सफर - दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कालेज में 2002 से 2005 तक अध्ययन के दौरान 2002 में छात्र संघ उपाध्यक्ष बने, 2003 में छात्रसंघ अध्यक्ष और 2004 में दोबारा अध्यक्ष चुने गए। इसी दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के 54 कालेजों के चीफ एक्जीक्यूटिव काउंसर चुने गए। 2006-07 में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (फॉरेन अफेसर) के चेयरमैन चुने गए। 2007 से 2011 तक भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में उप्र से जुड़े रहे। 2011 में युवा कांग्रेस के बुंदेलखंड प्रदेश अध्यक्ष चुने गए, तब से इसी पद पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed